चमत्कार: मौत के 10 दिन बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म

यह चौंकाने वाला मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया है। दरअसल यहां 10 दिन पहले मार चुकी एक महिला के गर्भ से एक बच्चे का जन्म हुआ। इस बात का पता तब चला जब महिला के ताबूत को दफनाने के लिए खोल गया।यह पूरा वाकया दक्षिण अफ्रीका के म्थ्यासी गांव का है जहां 10 दिन पहले अस्पताल में एक 33 वर्षीय महिला की मौत हो गयी थी। इस समय यह महिला 9 माह की गर्भवती भी थी। नोमवेलिसो नाम की इस महिला कर पहले से ही पांच बच्चे थे। लेकिन इस बार जन्मे छठवें बच्चे की मौत हो गयी थी।इस पूरी घटना की जानकारी कब्रिस्तान में काम करने वालों ने दी थी। इनके अनुसार इस घटना से लोग इतने हैरान और डरे हुए थे कि उन्होंने यह तक नहीं देखा कि नवजात लड़का है या लड़की है। खुद कब्रिस्तान वाले भी हैरान थे क्योंकि उन्होंने पिछले 20 सालों में ऐसा वाकया कभी नही देखा। सभी लोग इतने डरे हुए थे कि महिला और उसके बच्चे को तुरंत ही दफना दिया गया। महिला के परिवार वाले काफी हैरान, स्तब्ध और डरे हुए है।महिला की मां के अनुसार मरने वाली महिला को सांस लेने में दिक्कत थी। महिला की मां बेटी की मौत पर पहले से ही सदमे में थी लेकिन अब इस नवजात की मौत से वो और गहरे सदमे में चली गयी।वही कुछ डॉक्टर्स और विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक अजीब घटना है लेकिन ऐसा हो सकता है। हो सकता है कि मरने के बाद इस महिला के पेट में काफी ज्यादा गैस बनी हो जिसके दबाव से गर्भ में पड़ा बच्चा बाहर आ गया। इसके अलावा मारने के पश्चात इंसानी शरीर की सभी मांसपेशियां ढीली और शिथिल हो जाती है। इस कारण भी बच्चा का जन्म हो सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wPr1NL
कोई टिप्पणी नहीं