Breaking News

महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए ओडिसा सरकार ने खोला खजाना, देगी 1-1 करोड़ रुपए


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के चार खिलाडिय़ों (राज्य की) को एक-एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की शनिवार को घोषणा की।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की चार खिलाडिय़ों सुनीता लाकड़ा, नमिता तोप्पो, नीलिमा मिंज और दीप ग्रेस एक्का को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।पटनायक ने रजत पदक जीतने वाली टीम भारतीय टीम को बधाई भी दी। भारतीय महिला हॉकी टीम 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची थी लेकिन जापान के हाथों उसे 1-2 से हार मिली थी।ओडि़शा भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीमों का प्रायोजक भी है। राज्य को इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की भी मेजबानी करनी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wACoJD

कोई टिप्पणी नहीं