ये जींस देखकर हिल जाएगा दिमाग, कीमत जानकर आ सकता heart attack

अच्छे कपड़े कौन नहीं पहनना चाहता है, लेकिन आज कल फैशन के नाम पर मार्केट में ऐसी कई ड्रेसेज आ चुकी है, जिसे देखकर ये समझना मुश्किल है कि ये पहनने के लिए है या फेंकने के लिए। हालांकि इसकी किमत जानकर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे। आपको याद होगा कुछ दिनों पहले ब्रैंड जारा की रिप्ड जींस सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस जींस को लेकर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी ट्वीटर पर चुटकी ली थी। इस जींस का क्रेज ऐसा हुआ कि यह यूथ के बीच बहुत पॉपुलर हुई और आज भी कई लोग इसे पहने हुए नजर आ जाते हैं, लेकिन अब इस जींस से भी ज्यादा फटी डेनिम मार्केट में आ गई है। इसे नाम दिया गया है एक्सट्रीम कट आउट जींस। यह जींस लॉस एंजेल्स के डेनिम ब्रैंड कारमर की है इनकी वेबसाइट पर यह जींस सेल के लिए अवेलेबल है। यह एक्सट्रीम कट आउट जींस सिर्फ आगे से ही नहीं बल्कि पीछे से भी इतनी ही फटी हुई है और इसकी कीमत जान आप हैरान हो जाएंगे। जी हां, इस एक्सट्रीम कट हाई रेज़ जींस की कीमत है 168 डॉलर यानी लगभग 11 हजार से ज्यादा वहीं। यह जींस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई और लोग इसका मजाक बना रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PKSF6m
कोई टिप्पणी नहीं