स्कूल के प्यार के लिए ये लड़का बना लड़की, करा डाला सेक्स चेंज

आज आपको ऐसी कहानी बताने जा रहे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक लड़का स्कूल के दिनों से अपने दोस्त को बेहद प्यार करने लगा। वह उसे इतना चाहने लगा कि उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो गया।लेकिन दोनों के में एक बहुत बड़ी बाधा थी, दोनों एक ही सेक्स(लड़के) के थे। इसी वजह से दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के नहीं हो पा रहे थे। इसके लिए उनमें से एक लड़का सर्जरी करवाकर लड़की बन गया।जी हां, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुई एक शादी इन दिनों पूरे देश में चर्चित हो रही है। ये देश में पहली बार ट्रांसजेंडर की कानूनी रूप से हुई शादी है।कोलकाता के रहने वाले श्री घटक और संजय मुहूरी ने ये ब्याह रचाया है। दोनों स्कूल के टाइम से अच्छे दोस्त थे और एक-दूसरे को पसंद करते थे। इस बीच दोनों में प्यार हो गया और वे इस प्यार को शादी में बदलना चाहते थे। इसके लिए श्री घटक ने 2015 में अपनी सर्जरी कराई और वे लड़का से लड़की बन गईं।श्री घटक ने बताया कि, मैं 8वीं क्लास में पढ़ने के दौरान संजय की ओर उस तरह आकर्षित हुई थी। यह प्यार ठीक उसी तरह था, जिस तरह किसी महिला को पुरुष से होता है। हालांकि, संजय मेरे प्रति कन्फ्यूज था। उन दोनों के परिवार भी इस बंधन के खिलाफ थे, लेकिन समझाने पर राजी हो गए।संजय मुहूरी और श्री घटक ने ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के लिए नया उदाहरण पेश किया है। मल्टीनेशनल कंपनी में मार्केटिंग कंसल्टेंट संजय मुहूरी ने श्री घटक के साथ एक साल पहले ही शादी कर ली थी। बीते शुक्रवार को उन्होंने इस शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर्ड करवाया है। श्री घटक ने कहा कि वर्षों से सामाजिक उपेक्षा झेल रहे दूसरे ट्रांसजेंडर को भी कानूनन बंधन में बंधना चाहिए।ट्रांसजेंडर श्री घटक ने बताया कि, बचपन और जवानी में उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि, मेरा लोगों ने काफी मजाक उड़ाया और मुझे कई बार मारा-पीटा भी गया। पूरे परिवार में मां के अलावा मेरी भावनाओं को समझने वाला कोई भी नहीं था। मां ही मेरे साथ आखिरी तक खड़ी रहीं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NyPY6G
कोई टिप्पणी नहीं