Breaking News

एनसीएलटी ने वोडाफोन-आइडिया विलय को मंजूरी दी, बनेगी सबसे बड़ी कंपनी

नयी दिल्ली : एनसीएलटी ने वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर के विलय को मंजूरी दे दी है. इससे 35 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 23 अरब डाॅलर मूल्य देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनने का रास्ता साफ हो गया है. दूरसंचार क्षेत्र की प्रस्तावित दिग्गज कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड अपने वृहत आकार के साथ भारती एयरटेल को पीछे छोड़ देगी जो फिलहाल देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है. वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर के ग्राहकों की संख्या करीब 44.3 करोड़ है. वहीं भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 34.4 करोड़ है.

from PRABHAT KHABAR https://ift.tt/2N4tJbO

कोई टिप्पणी नहीं