Breaking News

चीन ने ब्रह्मपुत्र में छोड़ा रिकॉर्ड तोड़ पानी, इन राज्यों में आ सकती है बाढ़


एक बार फिर से भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस बार चीन सीमा पर नहीं बल्कि ब्रह्मपुत्र के जरिए भारत को संकट में डाल सकता हैं। असम की ब्रह्मपुत्र आैर चीन की चीन की सांगपो नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिसे लेकर चीन ने भारत का सतर्क रहने का कहा था क्योंकि इससे असम के निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। जल संसाधन मंत्रालय की मानें तो सांगपो नदी इतने उफान पर है कि इसने 150 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चीनी मीडिया की मानें तो चीन ने सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी में 9020 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। चीन द्वारा जानकारी शेयर करने के बाद असम में ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश में ऊपरी सियांग जिलों के लोगों को सतर्क किया गया है।वायुसेना से हेलिकॉप्टर्स के माध्यम से ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित एक द्वीप में फंसे 30 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू करने का आग्रह किया गया है। ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ का पानी खतरनाक रूप से बढ़ रहा है।नदी का पानी जिस खतरनाक रूप से बढ़ रहा है उससे मोटरबोट और नौका से रेस्क्यू बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। पूर्वी सियांग जिला प्रशासन ने असम के मोहन बाड़ी, डिब्रूगढ़ में वायुसेना बेस के स्टेशन कमांडर को एक आग्रह पत्र भेजा है।पत्र में कहा गया है कि द्वीप में चॉपर्स की लैंडिंग संभव नहीं है, इसलिए यह केवल वायुसेना ही फंसे लोगों को वहां से बचा सकती है। वायुसेना के सूत्रों ने पत्र मिलने की पुष्टि की है। राहत और बचाव कार्य शुक्रवार सुबह होती ही शुरू होगा। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कितने हेलीकॉप्टर्स की तैनाती होगी।बता दें कि चीन की सांगपो नदी काे ही अरुणाचाल प्रदेश में सियांग आैर असम इसे ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है। चीन में भारी बारिश के कारण सांगपो नदी का जलस्तर इतने उफान पर है कि 150 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। चीन ने सांगपो नदी में 9020 क्यूसेक पानी छोड़ा। जिससे असम आैर अरुणाचल के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NAiAMC

कोई टिप्पणी नहीं