Breaking News

डिब्रूगढ़ में अधिकारियों की छुट्टी निरस्त की गई


गुवाहाटी। चीन द्वारा सांग्पो नदी का पानी छोड़े जाने से असम के ब्रहम्पुत्र नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि होने की आशंका है। डिब्रूगढ़ में वर्तमान ब्रहम्पुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से उपर बह रहा है। जानकारी के अनुसार चीन द्वारा लगभग 9020 क्यूसिक पानी छोड़ने की खबर है। बताया जाता है कि पचास साल के भीतर चीन द्वारा एक साथ इतना पानी कभी नही छोड़ा गया। डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन ने चीन द्वारा पानी छो़ड़ने से बाढ़ के हालात पैदा होने की आशंका को लेकर संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करने के साथ किसी भी आधिकारी को छुट्टी पर नहीं जाने को कहा है। बता दें कि चीन ने एक अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उनके देश में काफी बारिश हो रही है, इसलिए वह जल्द ही ब्रह्मपुत्र नदी में पानी छोड़ सकता है। अफसरों को कहा गया है कि चीन द्वारा पानी छोड़े जाने पर ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ सकता है जिससे भीषण बाढ़ आ सकती है। चीन के इस अलर्ट के बाद केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को भी सचेत कर दिया है। ब्रह्मपुत्र नदी चीन की ओर से होती हुई आती है, चीन में इसे सांग्पो के नाम से जाना जाता है। दावा किया जा रहा है कि नदी में पानी का लेवल 50 साल के सबसे ज्यादा स्तर पर है। यही कारण है कि चीन ब्रह्मपुत्र में पानी छोड़ सकता है। अलर्ट के बाद ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास के क्षेत्रों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NCyzd8

कोई टिप्पणी नहीं