Breaking News

मणिपुर में हथियार तस्कर गिरफ्तार : पुलिस


मणिपुर के थाउबल जिले में लिलोंग पुल के निकट एक जांच चौकी पर सुरक्षा बलों ने कथित रूप से हथियारों की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाउबल के पुलिस अधीक्षक एस. गौतम सिंह की अगुवाई वाली राज्य पुलिस कमांडो और असम राइफल्स के जवानों की एक टीम ने 26 वर्षीय मोहम्मद अमजद खान को गिरफ्तार किया।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वाहन जांच चौकी पर अभियान शुरू करके व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि खान के पास से 9एमएम का एक पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुआ है। उसके पास से एक कार भी जब्त की गई है।गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुर के उग्रवादी संगठन के सरगना को गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि पुलिस ने मणिपुर के उग्रवादी संगठन कंगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी प्रमुख ओइनम इबोचोउबा (45) को कोटला मुबारकपुर से गिरफ्तार किया है। वह देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए राजधानी में अपना बेस बनाना चाह रहा था। इससे पहले उसने मणिपुर के मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले इबोचोउबा के खिलाफ मणिपुर में मामला दर्ज किया गया था। वह मणिपुर के विष्णुपुर का रहने वाला है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wvOXFL

कोई टिप्पणी नहीं