Breaking News

इस राज्य में पहली बार होगा ऐसा काम, राष्ट्रपति ने भी दी मंजूरी


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मणिपुर में देश के पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2018 को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू कर दिया गया है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 23 मई को इम्फाल में पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनाने की मंजूरी दी थी। राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2018 राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2017 की तर्ज पर होगा। जिसे 10 अगस्त 2017 को लोकसभा में पेश किया गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wAiDRh

कोई टिप्पणी नहीं