पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल गांधी, कहाः पापा आप..., देखें VIDEO

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री के समाधि स्थल वीरभूमि जाकर उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए वीरभूमि पर पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने इस मौके पर अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में राजीव गांधी की एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं।<blockquote class=twitter-tweet><p lang=hi dir=ltr>पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं। <a href=https://t.co/578m1vY2tT>pic.twitter.com/578m1vY2tT</a></p>— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) <a href=https://twitter.com/RahulGandhi/status/1560818821597839360?ref_src=twsrc%5Etfw>August 20, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>ये भी पढ़ेंः सरकारी सर्वे में बड़ा खुलासा: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के एक से अधिक लोगों से शारीरिक संबंध, पत्नि के प्रति ईमानदारी में कमीकांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि उन्होंने कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं जिससे देश की प्रगति की राह आसान हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा करने के लिए राजीव गांधी को सिर्फ एक कार्यकाल मिला जिसे अनेक ऐतिहासिक और दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाता है। इनमें खास उपलब्धियों में सूचना क्रान्ति, पंचायतीराज और युवाओं को मिला वोट का अधिकार महत्वपूर्ण है। रमेश ने राजीव गांधी के शासनकाल में हुई छह महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया और कहा कि ये उल्लेखनीय काम उनके व्यक्तित्व, प्रतिबद्धता तथा नेतृत्व कौशल को दर्शाते हैं। गांधी के शासनकाल में हुई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए रमेश ने कहा कि उन्होंने सूचना क्रांति की बुनियाद रखी, जिसने भारत को पूरी तरह से बदल दिया। देश को कंप्यूटर, दूरसंचा और सॉफ्टवेयर विकास के युग में प्रवेश कराया और सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए टेक्नोलॉजी मिशन की शुरुआत की। रमेश ने कहा कि उन्होंने पंचायतों और नगर पालिकाओं को महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के साथ संवैधानिक दर्जा दिलाने का व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व किया। ये भी पढ़ेंः तो क्या फिर मुंबई में होगा 26/11 जैसा हमला, पाकिस्तान से आई धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिसइसी तरह से असम, पंजाब, मिजोरम और दार्जिलिंग जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति बहाल करने एवं इन्हें विकास के रास्ते पर वापस लाने के लिए कई समझौते किए। प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार दिया, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए देश के हर जिले में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क तैयार किया एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया। गंगा की सफाई के लिए‘गंगा कार्य योजना’ तथा बंजर भूमि के वनीकरण के लिए‘ राष्ट्रीय बंजर भूमि विकास बोर्ड’की स्थापना की तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यापक कानून बनाया। इन्होंने कहा कि गांधी ने उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू की जिसने 1991 के आर्थिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त किया। इसी तरह चीन और पाकिस्तान के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को हल करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की तथा संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक एवं पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए एक कार्य योजना प्रस्तुत की।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GAhsRuq
कोई टिप्पणी नहीं