Breaking News

Rafael Nadal नहीं कर सके यादगार वापसी, बोर्ना कोरिच ने रौंदा


मैसन। Rafael Nadal की 6 सप्ताह बाद कोर्ट पर वापसी यादगार नहीं हो पाई और उन्हें यहां वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बोर्ना कोरिच से 3 सेट तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कोरिच ने इस स्पेनिश स्टार को 7-6 (9), 4-6, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।यह भी पढ़े : Janmashtami Celebration in Iskcon: इस्कॉन मंदिरों में कल होगा जन्माष्टमी का महोत्सव , जानिए जन्माष्टमी का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त पुरुषों में रिकॉर्ड 22 ग्रैंडस्लैम चैंपियनशिप जीतने वाले नडाल छह जुलाई के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरे थे। वह यूएस ओपन से पहले तैयारियों के लिए इस टूर्नामेंट में खेल रहे थे। यहां दूसरी वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी 36 वर्षीय नडाल हालांकि पूरी तरह से फिट नजर आए। यह मैच दो घंटे और 51 मिनट तक चला और इस बीच नडाल को फिटनेस से संबंधित कोई परेशानी नहीं हुई।यह भी पढ़े : राशिफल 18 अगस्त: ग्रहों की स्थिति से इन राशि वालों को होगी मानसिक परेशानियां , ये लोग हरी वस्‍तु पास रखेंइस बीच तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता एंडी मर्रे को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ब्रिटेन के ही कैमरन नोरी ने 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। इसके अलावा टेलर फ्रिट्ज ने विंबलडन फाइनलिस्ट निक किर्गियोस को 6-3, 6-2 से हराया जबकि 19 वर्षीय बेन शेल्टन ने पांचवीं रैंकिंग के खिलाड़ी कैस्पर रूड को उलटफेर का शिकार बनाया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lj1RzMX

कोई टिप्पणी नहीं