Mahesh Babu Birthday: 222 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं महेश बाबू, इस मशहूर एक्ट्रेस से की शादी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री के साथ ही हिंदी फिल्मों के दर्शक भी महेश बाबू को काफी पसंद करते हैं। 47 साल पहले आज ही के दिन तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई। आज वह दक्षिण भारत के सबसे महंगे सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। साल 1983 में डेब्यू करने वाले महेश बाबू आज करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।यह भी पढ़े : बजरंगबली की इन 3 प्रिय राशियां पर सावन के आखिरी मंगलवार को होगी हनुमान जी की विशेष कृपामहेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर उनके फैन क्लब ने महेश की ब्लॉकबस्टर फिल्म पोकिरी की स्क्रीनिंग आयोजित की है। 9 अगस्त को दुनियाभर में फिल्म के 175 से ज़्यादा शोज़ दिखाए जाएंगे। उससे आने वाले पैसा MB Foundation को डोनेट कर दिया जाएगा। अपनी एक्टिंग के लिए यह आठ नंदी अवॉर्ड, पांच फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड, चार साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड, तीन सिनेमा अवॉर्ड और एक आईफा उत्सव अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। एक्टिंग और फिल्म प्रोडक्शन के अलावा महेश बाबू सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। हील-ए-चाइल्ड नाम से इनका एनजीओ है। इसके अलावा इन्होंने दो गांव भी गोद लिया है। इसके अलावा महेश बाबू अपनी सैलेरी का 30 प्रतिशत चैरिटेबल्स को दान करते हैं।महेश बाबू ने सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म पोरातम1983 में रिलीज हुई थी । इसके बाद बतौर लीड एक्टर 1999 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म राजा कुमारुदु में महेश बाबू नजर आए। उसके बाद महेश बाबू ने मुरारी (2001), बॉबी (2002), ओक्काडू (2003), अर्जुन (2004), पोकिरी (2006), बिजनेसमैन (2012), आगदु (2014), ब्रह्मोत्सवम (2016), स्पाइडर, भारत अने नेनु, महर्षि, सरिलेरू नीकेवरू सहित कई फिल्मों में काम किया है।महेश बाबू के पास 30 मिलियन डॉलर (222 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी है। वो एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए लेते हैं जबकि एक विज्ञापन के लिए भी कई करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। महेश बाबू काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। इन्होंने करोड़ो का घर खरीद रखा है। उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु में भी एक घर खरीदा है, जिसकी कीमत कई करोड़ रुपए है। महेश बाबू के पास लैंबॉर्गिनी गैलार्डो है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 2 करोड़ की रेंज रोवर वोग, 90 लाख की टोयोटा लैंड क्रूजर, 49 लाख की मर्सडीज बेंज ई क्लास और 1।12 करोड़ की ऑडी ए8 भी है। महेश बाबू की वैनिटी वैन की कीमत लगभग छह करोड़ रुपये है।यह भी पढ़े : राशिफल 9 अगस्त : आज सावन का आखिरी मंगलवार, इन राशि वालों बरसेगी भोलेनाथ के साथ बजरंगी बली की कृपामहेश बाबू ने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी। फिल्मों के अलावा महेश बाबु अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्हें खुद से तीन साल बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से पहली नजर में पहली नजर में प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात वामसी फिल्म के सेट पर साल 2000 में हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद महेश और नम्रता ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।दोनों चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2005 में शादी की।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5azZwyr
कोई टिप्पणी नहीं