Breaking News

शेरशाह ने जीता बेस्ट एक्शन फिल्म का Filmfare Award, जानें किसकी झोली में कौन सा पुरस्कार आया


मुंबई। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 67वां Filmfare Award समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इस समारोह में हिस्सा लिया। अवॉर्ड समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के कई पुरस्कार दिए जाएंगे। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो है। इस अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को हो गई है। इस दौरान रेड कार्पेट पर कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और दिया मिर्जा का खूबसूरत अवतार देखने को मिला। इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रह हैं।ये भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भारत की 5 राजधानियों का प्रस्ताव रखाफिल्मफेयर समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर अभिनेत्री कटरीना कैफ शिमरी साड़ी में स्टाइलिश लगीं। वहीं अवॉर्ड्स की नाइट में तापसी पन्नू का भी ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इसके अलावा एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने स्टेज पर धमाकेदार डांस किया। अवॉर्ड शो के दौरान फिल्मफेयर ने इस साल दुनिया को अलविदा कह चुकीं बॉलीवुड हस्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अवॉर्ड फंक्शन में रवीना टंडन, शेहनाज गिल, मौनी रॉय, करण कुंद्रा, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन जैसे कई कलाकारों ने शिरकत की।किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड- बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय सिंह (चका-चक, अतरंगी रे)बेस्ट एक्शन: शेरशाहबेस्ट कॉस्ट्यूम: सरदार उधम बेस्ट वीएफएक्स: सरदार उधमबैकग्राउंड स्कोर: सरदार उधमबेस्ट एडिटिंग: शेरशाहबेस्ट साउंड डिसाइन: सरदार उधमलाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: सुभाष घईये भी पढ़ेंः सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, आतंकी ठिकाने के रूप में होता है मदरसों का इस्तेमालमहिला गीतकार ने पहली बार जीता फिल्मफेयरइस दौरान सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार 83 के गाने लहरा दो के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब किसी महिला गीतकार ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। वहीं, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने शेरशाह के गाने मन भरया के लिए जीता। जबकि असीस कौर ने शेरशाह के ही गाने राता लंबियां के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता। बेस्ट डेब्यू का अवॉर्डशरवरी वाघ ने अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीमेल का पुरस्कार जीता। वहीं, बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार एहान भट को 99 सॉन्ग्स के लिए दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार सीमा पाहवा को रामप्रसाद की तहरवी के लिए मिला।स्क्रीनप्ले, कहानी और डायलॉगशुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह को सरदार उधम के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे को चंडीगढ़ करे आशिकी के लिए मिला है। इसके अलावा दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर को संदीप और पिंकी फरार के मिला बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड। सपोर्टिंग एक्टर में मिमी ने मारी बाजीसाई तम्हंकर को मिमी में कृति सेनन की दोस्त का किरदार निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल, तो पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा शूजीत सरकार ने सरदार उधम के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता है।शेरशाह बनी बेस्ट फिल्मफिल्मफेयर में शेरशाह ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। शेरशाह को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और निर्देशक विष्णु वर्धन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। विष्णुवर्धन एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/M5DN0wc

कोई टिप्पणी नहीं