चलती नाव में पर बैठकर इंटरव्यू ले रही थी महिला एंकर, अचानक बिगड़ा गया बैलेंस और नदी में जा गिरी, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ नजारों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों टीवी एंकर का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग ना केवल हैरान रह गए बल्कि जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि, किसी ने कल्पना नहीं की थी इंटरव्यू लेने के दौरान महिला एकंर के साथ कुछ ऐसा हो जाएगा। यह भी पढ़े : Shradh Paksha 2022: जानिए पितृ पक्ष 2022 कब से शुरू होंगे, पितरों की आत्मा की शांति के लिए करें ये काम <blockquote class=twitter-tweet><p lang=lv dir=ltr>Opppsies ? <a href=https://t.co/N5KtBaxuTa>pic.twitter.com/N5KtBaxuTa</a></p>— It's A Chick Thang (@ChickThang) <a href=https://twitter.com/ChickThang/status/1561096987860254720?ref_src=twsrc%5Etfw>August 20, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>लोगों तक न्यूज को पहुंचाने के लिए रिपोर्टर, एंकर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि, आजकल कई एंकर कुछ अलग करन के लिए अलग-अलग अंदाज में लोगों का इंटरव्यू करते हैं। इसी कड़ी में एक महिला एंकर नदी किनारे नाव पर खड़े होकर एक शख्स का इंटरव्यू कर रही थी। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह नाव से सटकर दोनों खड़े हैं और महिला एंकर सामने वाले से शख्स से सवाल पूछ रही हैं। लेकिन, अचानक एंकर का संतुलन बिगड़ जाता है और अगले ही पल वो धड़ाम से नीचे गिर पड़ती है।यह भी पढ़े : गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को, जानिए गणपति की प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को @ChickThang नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, दो हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना था कि इस तरह कौन इंटरव्यू लेता है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि बचाव के लिए रस्सी लगा लेनी चाहिए थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qVmO7pG
कोई टिप्पणी नहीं