फिर कानूनी झमेले में फंसें सिंगर कम्पोजर राहुल जैन, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने लगाया रेप का आरोप

सिंगर कम्पोजर राहुल जैन एक बार फिर से नए कानूनी झमेले में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल सिंगर पर 30 साल की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने धोखे से बेडरूम में ले जाकर उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। कॉस्ट्यूम डिजाइन की शिकायत के मुताबिक, यह उनके साथ रेप की यह घटना मुंबई, अंधेरी में राहुल के घर पर हुई है। पुलिस ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। हालांकि गायक ने आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें झूठे और निराधार करार दिया है।ये भी पढ़ेंः लग चुके हैं 208 करोड़ टीके, फिर भी इन राज्यों में कोहराम मचा सकता है कोरोना, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्टपुलिस के एक अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने ओशिवरा थाने में दर्ज कराए गए अपने बयान में कि कहा कि जैन ने इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया और उसके काम की प्रशंसा की। आरोपी ने शिकायतकर्ता को उपनगरीय अंधेरी में स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। अधिकारी ने कहा कि महिला 11 अगस्त को जैन के फ्लैट पर गई थी। आरोपी उसे अपना सामान दिखाने के बहाने अपने बेडरूम में ले गया और फिर उससे बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, महिला स्वतंत्र कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के तौर पर काम करती है। महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो जैन ने उससे मारपीट की और सबूत मिटाने का प्रयास भी किया।ये भी पढ़ेंः Vegetables For Diabetes: डायबिटीज पेशेंट अपनी डाइट में शामिल करें इन सब्जियां को, ब्लड शुगर होगा कंट्रोलअधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जैन ने संपर्क करने पर कहा, मैं इस महिला को नहीं जानता। उसके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। पहले भी एक महिला ने मुझ पर इसी तरह के आरोप लगाए थे, लेकिन मुझे न्याय मिला। यह महिला उसकी सहयोगी हो सकती है।उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड की एक गीतकार एवं लेखिका ने पिछले साल अक्टूबर में राहुल जैन के खिलाफ बलात्कार, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/htPR1nJ
कोई टिप्पणी नहीं