Breaking News

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज से एक दिन पहले आलिया भट्टा को लेकर करीना कपूर ने कही ऐसी बड़ी बात


बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की है और उन्हें बेहतरीन अभिनेत्री बताया है। करीना कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की है। करीना कपूर ने कहा कि आलिया पिछले दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। ये भी पढ़ेंः सलमान खान ने शर्टलेस फोटो शेयर कर दिखाई अपनी स्टील बॉडी, फिर यूजर ने पूछ लिया ऐसा बड़ा सवालकरीना ने आलिया के मां बनने के डिसिजन की भी तारीफ की है। करीना कपूर ने कहा, मुझे लगता है कि आलिया पिछले दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। इतनी यंग ऐज में मां बनने का फैसला उनका है और यह अच्छी बात भी है। आलिया काफी बहादुर अभिनेत्री हैं और एक बहादुर इंसान भी हैं। प्रेग्नेंसी एक महिला की लाइफ में बहुत नॉर्मल सी चीज होती है। वो बच्चे के बाद भी अपने करियर में ऐसे ही अच्छा करती रहेंगी, क्योंकि आलिया एक बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस है। इसलिए, आपको खुद में यकीन रखने की जरूरत होती है और यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है।ये भी पढ़ेंः ब्लाउज का सिर्फ एक बटन लगाकर घूमने निकल पड़ीं दिशा पाटनी, जिसने भी देखा उड़ गए होश, देखें VIDEOकाम की बात करें तो करीना की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ कल यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में करीना आमिर खान के साथ देखी जाएंगी, जबकि आलिया को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में देखा गया था। फिल्म में आलिया की एक्टिंग देखकर हर कोई कायल बन बैठा है। इस फिल्म के बाद अब आलिया आने वाले दिनों में अपने पति रणबीर कपूर संग अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखी जाएंगी। ये पहली बार है कि वह रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HDcAgiL

कोई टिप्पणी नहीं