Breaking News

तिरंगा फहराकर देशभक्ति के रंग में रंगी अक्षरा सिंह, देखिए शानदार देशभक्ति गाना


भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री अक्षरा सिंह आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी वे आमिर खान जैसे सुपरस्टार के साथ डांस को लेकर तो कभी अपनी बेबाक बातचीत से। हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा दिखे थे जिनमें वे ‘लाइगर’ स्टार को बिहार की भाषा के कुछ शब्द सिखाते नजर आई। जो भी हो, लेडीस्टार का हर अंदाज उनके फैंस को भाता है। इसी बीच उनका नया गाना रिलीज हुआ है जिसे उन्होंने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जारी किया है। अक्षरा के नए गाने का टाइटल है ‘विजयी विश्व तिरंगा’..जो 11 अगस्त 2022 को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी हुआ है।यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : चुनावों के दौरान किए जाने वाले मुफ्त सुविधाओं के वादे अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर<iframe width=560 height=315 src=https://www.youtube.com/embed/Nsjn9V6jfYA title=YouTube video player frameborder=0 allow=accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture allowfullscreen></iframe>‘विजयी विश्व तिरंगा’ अक्षरा सिंह का हिंदी सॉन्ग है जिसे उन्होंने एक विशेष शैली में गाया है और उन्हीं पर ये फिल्माया गया है। वीडियो सॉन्ग में भोजपुरी लेडी स्टार ट्राइ कलर के आउटफिट्स में दिख रही है। हालांकि, शुरुआत में वे ऑफ वाइट साड़ी और रेड ब्लाउज में दिखती हैं और उनकी सादगी लोगों को पसंद आ रही है। अक्षरा का ये गाना जबरदस्त है और देशभक्ति की अलख जगाने वाला है। म्यूजिक वीडियो का पिक्चराइजेशन शानदार है और सिंगर की आवाज में भी वजन दिख रहा है।ये भी पढ़ेंः ईसाई मिशनरी स्कूल में राखियां उतरवाकर कूड़ेदान में फेंका, मचा बवाल‘विजयी विश्व तिरंगा’ के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और अविनाश झा घुंघरूजी ने इसे म्यूजिक दिया जो कि काफी इंप्रेसिव है। वीडियो में देश की आन-बान शान का प्रतीक लहराते से तिरंगे से लेकर फ्रीडम फाइटर्स और भारतीय हैरिटेज लाल किला की झलक भी देखने को मिलती है। ये गाना अक्षरा सिंह ने भ15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ केंद्र द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को भी ध्यान में रखकर लॉन्च किया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8RAMBei

कोई टिप्पणी नहीं