Breaking News

दलदल में फंसी चील को बचाने के लिए शख्स ने अपनी जान को खतरे में डाला, दिया जीवनदान


एक शख्स ने पक्षी की जान बचाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाल दिया और अब उसका वीडियो वायरल हो रहा है। ट्वटिर अकाउंट @TheFigen पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो ‘द डोडो’ नाम के ट्विटर अकाउंट से रीट्वीट किया गया है। इस वीडियो की खासियत ये है कि इसमें एक आदमी बिना अपनी जान की परवाह किए एक चील की जान बचाने के लिए दलदल में कूद जाता है और फिर रेंगते हुए उसमें से बाहर निकलता है।ये भी पढ़ेंः खुशखबरीः सरकारी कॉलेजों में सभी छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी इस राज्य की सरकारये वीडियो पोलैंड का है। एक शख्स दलदल के बीच में एक चील को फंसे देखता है तो तुरंत उसे बचाने के लिए खुद दलदल में कूद जाता है। अब दलदल में तैरना तो मुमकिन नहीं है, इसलिए वो दूर तक रेंगते हुए जाता है और चील को वहां से निकालकर रेंगते हुए जमीन पर लेकर आता है। जब कैमरा हवा में उठता है तब दिखाई देता है कि वो कितनी दूर तक रेंगते हुए आया था। चील को पकड़ने के बाद वो तेज सांसे लेता नजर आता है जिससे पता चलता है कि उस तक पहुंचने में वो काफी थक गया था। चील को बचाने के बाद उसे साफ कर के अस्पताल ले जाया गया और फिर खाने के लिए कुछ दिया भी गया।ये भी पढ़ेंः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान चलाया<blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>Guy crawls through thick mud to save baby eagle. ❤️<a href=https://t.co/mVog0Y6B08>pic.twitter.com/mVog0Y6B08</a></p>— Figen (@TheFigen) <a href=https://twitter.com/TheFigen/status/1558193453313495040?ref_src=twsrc%5Etfw>August 12, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>इस वीडियो को 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने कहा कि अगर वो व्यक्ति ड्रोन का इस्तेमाल के चील को बचाता तो भी उसकी जान बच जाती मगर तब वो इस रेस्क्यू के काम में हीरो नहीं बन पाता। कई लोगों ने कहा कि शख्स ने सिर्फ फेमस होने के लिए चील को बचाया क्योंकि अगर ऐसा नहीं था तो वहां कैमरा ले जाने की क्या जरूरत थी! एक शख्स ने व्यक्ति की तारीप की और कहा कि उसे अपनी नाक बचानी चाहिए थी क्योंकि बिना ढके पानी में जाना जानलेवा हो सकता था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Cp0vSP1

कोई टिप्पणी नहीं