Breaking News

धनश्री ने हटाया चहल सरनेम, युजवेंद्र से लेंगी तलाक, जानिए कारण


इंडिया क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच कुछ ठीक-ठाक नहीं है। इसको लेकर फैन्स काफी सोच में पड़ गए हैं। दरअसल, धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के नाम से चहल सरनेम हटा दिया है। धनश्री वर्मा चहल से उन्होंने अपना नाम धनश्री वर्मा कर लिया है। वहीं युजवेंद्र चहल ने भी इंस्टाग्राम पर एक अजीब सी पोस्ट शेयर करने के बाद उसे डिलीट कर दिया।यह भी पढ़े : राशिफल 18 अगस्त: ग्रहों की स्थिति से इन राशि वालों को होगी मानसिक परेशानियां , ये लोग हरी वस्‍तु पास रखेंचहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, New Life Loading हालांकि यह पोस्ट उन्होंने कुछ ही देर में डिलीट भी कर दी। चहल और धनश्री के इंस्टा अकाउंट देखने के बाद फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है।यह भी पढ़े : 21 और 28 अगस्त को 4 घंटे के लिए बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेटधनश्री और युजवेंद्र चहल ने कुछ समय डेट करने के बाद दिसंबर 2020 में शादी की थी। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धनश्री वर्मा मशहूर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। चहल फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं गए हैं। चहल एशिया कप 2022 के साथ मैदान पर वापसी करेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iQNFsdr

कोई टिप्पणी नहीं