Breaking News

टाइटन कंपनी ने कैसे बनाया राकेश झुनझुनवाला को शेयर बाजार की दुनिया का बिग बुल, जानिए पूरा कहानी


दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में गिने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का रविवार को 62 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 5 हजार रुपये से शेयर मार्केट में कदम रखा और देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में शुमार हो गए। ये भी पढ़ेंः शोधकर्ता का दावा, वर्ष 2035 तक शत-प्रतिशत दोपहिया विद्युत वाहनों के होने से बचेगा 50 करोड़ टन पेट्रोलबता दें कि साल 2003 में राकेश झुनवाला ने टाटा ग्रुप की एक कंपनी टाइटन में निवेश किया। इस एक शेयर ने उनकी किस्मत बदल डाली। उन्होंने 6 करोड़ शेयर तीन रुपये के भाव पर खरीदे। आज इसका एक शेयर 1,961.00 रुपये का है। यह शेयर आज भी उनका पसंदीदा शेयर है। राकेश झुनझुनवाला का जन्म पांच जुलाई 1960 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अधिकारी थे और शेयर मार्केट में निवेश किया करते थे। वहीं से राकेश झुनझुनवाला को शेयर बाजार में पैसा लगाने का चस्का लगा। उन्होंने शेयर बाजार में जाने की इच्छा जताई लेकिन उनके पिता ने इसके लिए पैसे देने से इनकार कर दिया। ये भी पढ़ेंः सावधानः पकड़ा गया हनी ट्रैप गैंग, लोगों को ऐसे अपने चंगुल में फंसाती थी ये हसीनाएं, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासाउन्होंने कहा कि पहले खुद पैसे कमाओ और फिर शेयर बाजार में उतरो।राकेश झुनझुनवाला ने पहली बार 1985 में शेयर बाजार में कदम रखा। उन्होंने 5 हजार रुपये का निवेश किया और 1986 में अपना पहला मुनाफा कमाया। उन्होंने टाटा टी के शेयर 43 रुपये के भाव पर खरीदे और तीन महीने बाद 143 रुपये प्रति शेयर के भाव से बेच दिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BvjuxEn

कोई टिप्पणी नहीं