Breaking News

यहां मिली गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली चिड़िया, ये VIDEO देख रह जाएंगे दंग


इस समय रंग बदलने वाली चीडिया का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने वाले लोग इसकी एक अनूठी पावर से हैरान हैं। दरअसल, उसकी ये अनूठी या अजीबोगरीब पावर उसके पंखों में हैं जिनका रंग वो एकदम गिरगिट की तरह जब चाहे तब बदल देती है। जैसे गिरगिट अपनी स्किन का कलर बदलने के लिए जाना जाता है, ठीक वैसे ही ये चिड़िया रंग बदल रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी कुछ ऐसा ही कहेंगे। यह भी पढ़े : केंद्रीय परियोजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री हिमंता ने 35 जिलों को दिए दिशा-निर्देशइस अनोखी चिड़िया का वीडियो को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। ये हमिंग बर्ड एक शख्स के हाथ पर बैठी है जो अपना कलर धीरे-धीरे चमकीले गुलाबी रंग में तब्दील होने से पहले गहरे हरे से काले रंग में बदल देती है। ये सभी रंग तब बदलते हैं, जैसे जैसे ये चिड़िया अलग-अलग दिशाओं में अपना सिर घुमाती है। यही वजह है कि जिसने भी इस वीडियो को देखा तो बस देखता ही रह गया।देखिए ये वीडियो<blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>The stunning colors of the Anna's hummingbird are iridescence caused by light scattering from nanoscale structures within their feathers.<a href=https://t.co/BZzXuFnHag>pic.twitter.com/BZzXuFnHag</a></p>— Wonder of Science (@wonderofscience) <a href=https://twitter.com/wonderofscience/status/1550110848277917697?ref_src=twsrc%5Etfw>July 21, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script> तो देखा आपने कैसे करीब एक मिनट के इस वीडियो में आपने इस बर्ड को रंग बदलते देखा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को वंडर ऑफ साइंस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को इंटरनेट नेटिजंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इंटरनेट पर अब तक इसे करीब 3 मिलियन बार देखा जा चुका है और इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर अपने अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं।यह भी पढ़े : पहली बार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने असम के मेजबान के रूप में Durand Cup का किया अनावरणइस चिड़िया की तारीफ में एक यूजर ने लिखा, ऐसा मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा था। ये कुदरत के सबसे खूबसूरत तोहफों में से है। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, OMG सो ब्यूटीफुल। वहीं बहुत से लोगों ने अपनी अपनी क्रिएटिविटी के हिसाब से इस खूबसूरत चिड़ियां की तारीफ में एक से बढ़कर एक कैपशन दिए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eOpq7WN

कोई टिप्पणी नहीं