Breaking News

महानायक उत्तम कुमार की पुण्यतिथि, ममता ने दी श्रद्धांजलि


कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा, बरबादी की तरफ ऐसा मोड़ा, इक भले मानुष को अमानुष बना के छोड़ा गीत को अपने अनोखे अंदाज में भावाभिव्यक्ति देने वाले टॉलीवुड महानायक अमानुष फेम उत्तम कुमार की रविवार को पुण्यतिथि के मौके पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़े : पहली बार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने असम के मेजबान के रूप में Durand Cup का किया अनावरणबनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा, महान महानायक उत्तम कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी श्रद्धांजलि। उन्होंने आगे कहा, वह हमारे देश की सबसे प्रिय मैटिनी मूर्ति शख्सियतों में से एक थे। यह आइकन आज भी हमारे दिलों में बसता है। तीन सितंबर-1926 को जन्मे उत्तम कुमार ( मूल नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय ) ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। यह भी पढ़े : केंद्रीय परियोजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री हिमंता ने 35 जिलों को दिए दिशा-निर्देशअभिनेत्री सुचित्रा सेन के साथ उनकी जोड़ी रूपहले परदे पर काफी मशहूर रही। उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी ने करीब 30 फिल्मों में साथ काम किया और ये सभी फिल्में सफल रही। उत्तम कुमार को 1968 में एंथोनी फिरंगी और चिरियाखाना में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बतौर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उत्तम कुमार का 24 जुलाई 1980 को निधन हो गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uZnCvTp

कोई टिप्पणी नहीं