23 साल की लड़की ने किया 44 KG Weight loss, तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। 23 साल की एक लड़की ने अपने खाने की आदत पर कंट्रोल करके अपना लगभग 40 किलो वजन कम किया है। Weight loss के बाद इस लड़की को पहचानना भी मुश्किल हो गया है। दरअसल, सिडनी की रहने वाली Abby Williams ने मात्र 14 साल की उम्र से ही एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए एक रेस्टोरेंट में काम करना शुरू कर दिया था। जॉब का मतलब यह था कि वह अपनी शिफ्ट के दौरान कितनी भी फ्रेंच फ्राई, बर्गर और आइसक्रीम खा सकती थी। हर किसी के लिए अनलिमिटेड टेस्टी फूड्स खाना उसका सपना होता है। बस फिर क्या था धीरे-धीरे एबी का वजन बढ़ता गया और उसका वजन कुछ ही समय में 98 किलो हो गया। फिर एबी ने कुछ ऐसा किया कि उसने अपना 40 किलो वजन कम कर लिया और आज एबी का वेट मात्र 58 किलो है। एबी के इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे कौन से फैक्टर्स हैं, इस बारे में एबी ने इंटरव्यू के दौरान बताया।यह भी पढ़ें : AASU ने जलप्रलय के प्रति केंद्र की उदासीनता का किया विरोध, कहा- ‘डबल इंजन वाली सरकार हुई फेल’एबी ने बताया कि मेरा वजन शुरू से ही इतना अधिक नहीं था, बस मेरी जॉब में आने के बाद मेरा वजन इतना बढ़ा। फ्राई, बर्गर और आइसक्रीम खाकर मेरा वजन और कमर का साइज लगातार बढ़ता जा रहा था। बढ़ते हुए वजन के कारण मैं काफी डिमोटिवेट फील कर रही थी और मैं अपने आपको शीशे में भी नहीं देख सकती थी। एबी ने आगे कहा, मुझे उस समय नहीं पता था कि मेरा वजन क्यों बढ़ रहा है। अगर मुझे उस समय पता होता कि आखिर किस कारण से मेरा वजन बढ़ रहा है तो मैं अपने आपको उस समय भी कंट्रोल कर सकती थी। आखिरकार 2017 में जब मेरा वजन 98 किलो हुआ तो पार्टी में जाने के लिए मेरी एक भी ड्रेस मुझे नहीं आ रही थी। बस उस दिन मैंने सोच लिया था कि मुझे वेट लॉस करना है और 2018 में मैंने अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की। एबी ने बताया, उन्होंने अपनी खाने की गलत आदतों को छोड़ा और हेल्दी चीजें खाना शुरू कीं। वे नाश्ते में एक बेकन और अंडा मैकमफिन खाती थीं। इसके बाद दोपहर के भोजन में छह नगलेट्स के साथ एक चीज बर्गर खाती थीं। इसके अलावा, वे दिन भर संतरे का जूस और नींबू पानी भी पीती थीं। एबी ने आगे कहा, फास्ट फूड की आदतों को छोड़ने और कैलोरी काउंट के बाद मैं कम से कम 10 हजार कदम चलती थीं। ऐसा करके मात्र 18 महीनों में मैंने 44 किग्रा वजन कम कर लिया। लेकिन मैंने अभी वापस से 4 किलो वजन बढ़ाया है ताकि मैं फिट रह सकूं। वजन कम होने का मतलब हमेशा स्वस्थ नहीं होता। मेरा वजन 54 किग्रा हो गया था लेकिन उस समय मुझे अंदर से स्वस्थ महसूस नहीं हो रहा था इसलिए मैंने अपना 4 किलो वजन बढ़ाया और अब मुझे काफी अच्छा महसूस होता है।यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री उन्नत सड़क निर्माण योजना की बैठक में सीएम हिमंता ने अधिकारियों से की बातएबी ने कहा कि पहले तो मैंने अधिक चलने पर फोकस किया लेकिन धीरे-धीरे एक्सरसाइज करना शुरू की और पास का जिम ज्वाइन किया। इसके बाद मैंने लीन मसल्स मास गेन किया है और शरीर को टोन भी किया है। सबसे पहले मैंने सिर्फ कैलोरी कम खाने पर ध्यान दिया था। फिर जैसे-जैसे मैंने पैदल चलना शुरू किया, मुझे काफी अंतर समझ आया। मुझे अब वेट ट्रेनिंग करना काफी पसंद है और हफ्ते में पांच दिन एक्सरसाइज करती हूं। एबी के अनुसार वो इन दिनों बैलेंस डाइट लेती हैं। हर दो महीने में एक बार वे अपनी पसंद का फास्ट फूड भी खाती हैं। जिसमें चीज बर्गर, हैम और पनीर टोस्टी, चिकन या पनीर बर्गर आदि शामिल होते हैं। लोगों को बस वजन कम करने की शुरुआत करनी चाहिए और आदत को कभी छोड़नी नहीं चाहिए, वजन तो काफी जल्दी कम हो जाता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rbMo3fY
कोई टिप्पणी नहीं