Breaking News

मीका सिंह को मिल गई दुल्हनिया, 12 साल पुरानी दोस्त से करेंगे शादी, जानिए कौन है वो


बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर सिंगर मीका सिंह जल्द शादी करने वाले हैं। आखिरकार उनकी दुल्हनिया मिल गई है। मीका सिंह ने अपनी सबसे करीबी और स्पेशल फ्रेंड आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर चुना है। मीका सिंह से शादी रचाने के लिए आकांक्षा पुरी ने बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और अब मीका की वोटी बनने का उनका सपना सच हो गया है। बता दें कि मीका और आकांक्षा का साथ काफी पुराना और खास है। मीका सिंह और आकांक्षा पुरी करीब 10-12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों ने हर कदम पर एक दूसरे का साथ दिया है। लेकिन अब दोनों की दोस्ती का गहरा रिश्ता प्यार में बदल गया है और यही वजह है कि मीका सिंह ने अपनी वोटी बनाने के लिए आकांक्षा पुरी को चुना है। ये भी पढ़ेंः सैंकड़ों सपने दिल में दफन कर दुनिया को अलविदा कह गए मलखान सिंह, अंगूरी भाभी ने खोले कई राजमीका सिंह से शादी रचाकर उनकी दुल्हन बनने का सपना लेकर सिंगर के स्वयंवर में 12 खूबसूरत लड़कियों ने एंट्री की थी। हर लड़की के साथ मीका सिंह का खास बॉन्ड देखने को मिला। लेकिन इन 12 में से सिर्फ तीन लड़कियां ही मीका सिंह के दिल में खास जगह बनाकर टॉप 3 में पहुंच पाई थीं। टॉप 3 में आकांक्षा पुरी के अलावा पंजाब की नीत महल और कोलकाता की प्रांतिका दास ही पहुंच पाईं। शो के अंत तक नीत और प्रांतिका के साथ मीका सिंह का एक खूबसूरत बॉन्ड और केमिस्ट्री देखने को मिली। नीत और प्रांतिका ने मीका सिंह के दिल में जगह बनाकर उनकी जीवनसाथी बनने की पूरी कोशिश की, लेकिन मीका सिंह की 12 साल पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी ने बाजी मार ली। ये भी पढ़ेंः ऋषि सुनक ने चीन को बताया नंबर वन खतरा, कहा - हमारी तकनीक चुरा रहा चीनमीका सिंह ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि उन्हें आकांक्षा, नीत और प्रांतिका तीनों में खास दोस्त नजर आता है, लेकिन उनके लिए वोटी आकांक्षा पुरी हैं।आकांक्षा को वरमाला और कंगन पहनाकर मीका सिंह ने अपने स्वयंवर के खूबसूरत सफर को पूरा किया। हालांकि, मीका सिंह ने शो में आकांक्षा पुरी संग शादी नहीं रचाई है, सिर्फ एक्ट्रेस को अपने हमसफर के तौर पर चुना है। अब देखते हैं कि फैंस को मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की ग्रैंड वेडिंग कब देखने को मिलेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qLpIRh

कोई टिप्पणी नहीं