Breaking News

Rocking Chair पर बैठकर पांडा ने की ऐसी मस्ती, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। इस वीडियो में पांडा की मस्ती देखने लायक है। ऐसा लगता है-मानो वह हॉलिडे पर है और आराम फरमा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किसी पार्क में पांडा मस्ती करता नजर आ रहा है। तभी उसकी नजर पार्क में रखी रॉकिंग चेयर पर पड़ती है। वह देख बेहद खुश होता है।ये भी पढ़ेंः AAP का दावाः गुजरात भाजपा टीम करेगी दिल्ली की स्कूलों-मोहल्ला क्लीनिक का दौरा, पार्टी ने किया जोरदार खंडनकभी-कभार वह लोगों को रॉकिंग चेयर पर आराम फरमाते देखा है। वह खुद भी रॉकिंग चेयर पर आराम फरमाने की सोचता है। हालांकि, उसे मौका नहीं मिलता है, लेकिन आज पांडा को मौका मिल जाता है। इसके बाद वह बिना टाइम बर्बाद किए, रॉकिंग चेयर के पास पहुंच जाता है। इधर-उधर देखता है और धड़ाम से कूद कर रजनीकांत स्टाइल में कुर्सी पर बैठ जाता है।<blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>Panda cub on a rocking chair..???? <a href=https://t.co/XyCTTqjIfM>pic.twitter.com/XyCTTqjIfM</a></p>— ?o̴g̴ (@Yoda4ever) <a href=https://twitter.com/Yoda4ever/status/1540690524063109120?ref_src=twsrc%5Etfw>June 25, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>इसके बाद आराम फरमाने लगता है। बीच-बीच में वह नजर भी दौड़ाता है कि कोई आ तो नहीं रहा है। पांडा को मस्ती करता देख कोई दखलंदाजी भी नहीं करता है। लोग वीडियो को रिकॉर्ड करने लगते हैं। वीडियो बेहद प्यारा है। यह देख पांडा बेखबर होकर मस्ती करने लगता है। इस दौरान पांडा चेयर को कई बार पैरों की मदद से हिलाता भी है।ये भी पढ़ेंः कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दलित महिला के साथ रेप का केस दर्जइस वीडियो को Yoda4ever ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, 7 हजार से लाइक्स मिले हैं। जबकि, बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर पांडा की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-हम सबके पास बच्चों जैसा दिल होता है। एक अन्य यूजर ने पांडा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भी पांडा मस्ती करते दिख रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/134V5wh

कोई टिप्पणी नहीं