Dil toh pagal hai: बॉयफ्रेंड के लिए बांग्लादेश के सुंदरबन की नदी को तैरकर भारत आई लड़की

सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई ये गाना तो आने सुना ही होगा। लेकिन इस को हकिकत में बदलने वाली बांग्लादेश की लड़की है जिसने सुंदरबन के जंगलों को पार कर नदियों तैर कर अपने आशिक के लिए भारत आ गई। दरअसल में 22 साल की लड़की ने अपने प्रेमी के लिए इतनी दूरी तैरकर पार की। लड़की ने सुंदरबन के जंगलों को भी पार किया। उसने अपनी जान जोखिम में डालकर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करके कानून तोड़ा है।यह भी पढ़ें- मेघालय की MeghEA ने किया देश का नाम रोशन! जीता WSIS प्रोसेस फोरम 2022 का अवॉर्डमहिला की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई है। कृष्णा और अभिक मंडल की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई और वह एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। अभिक से मिलने के लिए कृष्णा ने पानी के रास्ते भारत में घुसने का प्लान बनाया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरबन में प्रवेश किया था जो रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए लोकप्रिय है।यह भी पढ़ें- त्रिपुरा उपचुनाव पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ प्रतिनियुक्ति पर TMC की बैठकसुंदरबन पहुंचने के बाद, वह अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए एक और घंटे तक तैरती रही। वह अपने बॉयफ्रेंड अभिक से मिली और फिर कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शादी के बंधन में बंध गई। कृष्णा को बीते अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों का दावा है कि कृष्णा को अब बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SEk6Rw4
कोई टिप्पणी नहीं