Breaking News

सलमान खान की फिल्म भाईजान में काम करेंगी पलक तिवारी


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म भाईजान में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी काम करती नजर आ सकती हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भाईजान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टाइटल कभी ईद कभी दिवाली से बदलकर भाईजान रखा है। ये भी पढ़ेंः डिप्टी कमीश्नर ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए भूमि का अधिग्रहण पर दी सफाईचर्चा है कि सलमान की इस फिल्म में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में पलक पंजाबी सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल के अपोजिट दिखाई देंगी। सलमान ने खुद ही पलक को इस फिल्म के लिए कास्ट किया है। फिल्म में पलक और जस्सी का एक गाना भी होगा। ये भी पढ़ेंः बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन के लिए 100 से अधिक स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कियाफरहाद समजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी और जस्सी गिल के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी लीड रोल में दिखाई देंगे। पलक तिवारी ने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके अलावा पलक को सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 15 में भी स्टेज शेयर करते हुए देखा गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0h3czyU

कोई टिप्पणी नहीं