इस मशहूर सिंगर की तीसरी शादी में पहुंच गया पहला पति, फिर हुआ ऐसा हाल

हॉलीवुड की पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने मंगेतर सैम असगारी से शादी कर ली है। इस कपल ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजलिस में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की है। फिलहाल, शादी की सेरेमनी के फोटोज सोशल मीडिया पर नहीं आए हैं, लेकिन शादी से जुड़ा ड्रामा पॉपुलर हो गया है। खबर है कि ब्रिटनी स्पीयर्स के एक्स हसबैंड जेसन एलेग्जेंडर ने उनकी शादी में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी।यह भी पढ़ें : काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में लगाए गए 6 कैमरे, जानिए अब कितनी होनी चाहिए आपकी गाड़ी की स्पीडयह भी खबर है कि जेसन एलेग्जेंडर ने ब्रिटनी और सैम की शादी में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी। वह शादी की प्रॉपर्टी में घुस में आए थे और एक सिक्योरिटी गार्ड से बचकर निकल गए थे। यह भी बताया जा रहा है कि ब्रिटनी की शादी में अपनी घुसपैठ को जेसन ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम किया था। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि ब्रिटनी कहां है? इसके अलावा उन्होंने कहा था, मैं बताता हूं इस वाहियात शादी में क्या हो रहा है।हालांकि इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया था। इस मामले में वेंतूरा काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने बताया है कि अफसरों को किसी के घुसपैठ करने की खबरें मिली थीं। इसके बाद उन्हें पता चला कि जेसन एलेग्जेंडर के खिलाफ किसी और मामले में एक वारंट भी निकला हुआ है। ऐसे में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। ब्रिटनी स्पीयर्स लंबे समय से अपनी कंजर्वेटरशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। लगभग सात महीने पहले ही उनकी कंजर्वेटरशिप का अंत हुआ है। ब्रिटनी और उनके मंगेतर सैम ने सोशल मीडिया पर सितम्बर 2021 में अपनी सगाई का ऐलान किया था। हालांकि दोनों ने शादी की डेट नहीं बताई थी। अप्रैल 2022 में ब्रिटनी ने ऐलान किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि एक महीने बाद ही उनका मिसकैरिज हो गया था। यह भी पढ़ें : असम कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा सदस्यों की संख्या 11 से बढ़ कर हुई 13सैम असगारी से पहले ब्रिटनी स्पीयर्स ने दो बार शादी की थी। ब्रिटनी ने 2004 में अमेरिकन सिंगर Kevin Federline से शादी की थी। यह शादी साल 2007 में खत्म हो गई थी। इस शादी से उनके दो बेटे Sean Preston Federline और Jayden James Federline हैं। 2004 में ही कुछ समय के लिए ब्रिटनी और जेसन एलेग्जेंडर की भी शादी हुई थी, जो ज्यादा समय नहीं चली थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WjmZLQa
कोई टिप्पणी नहीं