इंटरनेट से कोसों दूर है ये शहर, किसी ने गलती से चलाया नेट तो दी जाती है खौफनाक सजा

आज का समय ऐसा है कि लोग सभी चीजों से दूर जाए लेकिन फोन और इंटरनेट से वह चाहकर भी दूर नहीं बना सकते हैं। जीवन की सबसे बड़ी जरूरत हैं इंटरनेट क्योंकि अभी के समय में सरकारी कार्यों से लेकर घर के कार्यों तक सभी डिजिटल हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा शहर भी मौजूद है जहां पर इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी और रिमोट से चलने जैसी गाड़ियां प्रयोग में नहीं लाई जाती है>यह शहर अमेरिका में मौजूद है। कुछ खबरों की मानें तो इस शहर को ग्रीन बैंक सिटी के नाम से जाना जाता है। इस शहर के अंदर तकरीबन 150 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। इतना ही नहीं, अगर आप इस शहर में वाईफाई या फिर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए मिल जाते हैं तो आप को जेल भी जाना पड़ सकता है।हैरान की बात तो यह है कि इस शहर के अंदर पूरी दुनिया का सबसे बड़ा स्टीयरेबल रेडियो टेलीस्कोप पाया जाता है। इस टेलीस्कोप को ग्रीनबैंक टेलीस्कोप भी कहा जाता है। बता दें कि इससे टेलीस्कोप की सहायता से वैज्ञानिक लोग अंतरिक्ष की जानकारी प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। साथ ही साथ पृथ्वी से सिग्नल भी भेजा जाता है जिससे वहां से कोई जानकारी प्राप्त हो सके। इसी के साथ-साथ यह हैरान कर देने वाली बात है कि टेलीस्कोप से 13 अरब प्रकाश वर्ष दूर की आवाज भी कैच कर ली जा सकती है। इससे शहर के अंदर इंटरनेट और वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं तो इस रिसर्च में गड़बड़ी पैदा हो सकती है। इसीलिए यहां पर ऐसी किसी भी चीज की अनुमति नहीं दी जाती है लेकिन यहां पर रहने वाले लोगों को इंटरनेट से जुड़ी हुई बहुत ही चीजों का ज्ञान बिल्कुल भी नहीं है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ivoPakD
कोई टिप्पणी नहीं