मछुआरे को मिली दुनिया की सबसे गंदी मछलियां, देखते ही लोगों को आ रही है उल्टी

समंदर में कई राज छिपे पड़े हैं। कभी कभी मछुआरों को ऐसी ऐसी चीजें मिल जाती है जिससे उनकी किस्मत का एक तरह के तख्तापलट हो जाता है। हाल ही में एक मछुआरे के जाल में ऐसी मछली पकड़ी गई है जो दुनिया की सबसे गंदी मछली मानी जा रही है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस तस्वीर ने लोगों का मूड खराब कर दिया है। पोस्ट करने वाले शख्स ने कैप्शन में फ्रेंकस्टीन की मछली लिखा है। बता दें कि rfedortsov_official_account नाम के अकाउंट के इंस्टाग्राम पर लगभग 650,000 फॉलोअर्स हैं और वह रोजाना दिलचस्प मछलियों की तस्वीरों को पोस्ट करते हैं।वह ऐसी तस्वीरों को पोस्ट करते हैं, जिन्हें उन्होंने अपने काम के दौरान पकड़ा। तस्वीर एक पारभासी सफेद मछली है, जिसकी आंखें धंसी हुई और हरी रंग की है। शरीर पर कई सारी धारियां दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा, मछली के फिन्स जो किसी बड़ी चिड़िया के पंख की तरह दिखाई दे रहे हैं। मछली पर अजीब निशान भी हैं जिससे ऐसा लगता है कि उसके शरीर को सिल दिया गया है।यूके ऑर्गनाइजेशन शार्क ट्रस्ट के अनुसार, इस तरह की मछलियां समुद्र की गहराई में रहती हैं और 650 से 8,530 फीट की गहराई में पाई जाती हैं। आमतौर पर ये मछलियां बहुत अधिक रंग नहीं होते हैं और ये अपने बहुत गहरे आवास के कारण बहुत अधिक दबाव झेलने के लिए अनुकूलित होते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/oykXzCc
कोई टिप्पणी नहीं