गार्मिन ने लाँन्च किया वीवोमूव स्पोर्ट हाइब्रिड स्मार्टवॉच, शानदार है फीचर

नई दिल्ली। गार्मिन इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया वीवोमूव स्पोर्ट हाइब्रिड टचस्क्रीन स्मार्टवॉच को नायका डॉटकॉम पर ऑनलाइन लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी कीमत 18990 रुपये है। ये भी पढ़ेंः लगातार 33वें दिन भी मिली आम जनता को राहत, इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमतकंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसे एक्सक्लूसिव रूप से नायका डॉटकॉम, नायका फैशन और नायका मैन पर लॉन्च किया गया है। गार्मिन के लगातार बढ़ते पोर्टफोलियो में यह नवीनतम संकलन रियल टिकिंग हैंड्स के साथ आएगा। उसने कहा कि वीवोमूव स्पोर्ट गार्मिन इंडिया की एक ट्रेंडी और स्टाइलिश पेशकश है, जिसमें स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती से जुड़ी सभी खूबियां हैं, जिनके लिए ब्रांड जाना जाता है। ये भी पढ़ेंः लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 : कालेज जाने वाली छात्राओं को मिलेगें 25 हजार रुपए, किश्तों में मिलेगी राशिहालांकि, यह इन्हीं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटरिंग, पूरे दिन के लिए स्ट्रेस ट्रैकिंग, बेहतर स्लीप मॉनिटरिंग और अन्य सुविधाओं के बीच कनेक्टेड जीपीएस के साथ बिल्ट-इन स्पोर्ट्स एप्लिकेशन भी शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kWCYdHV
कोई टिप्पणी नहीं