Breaking News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल ने नए रेट जारी, आज भी देशभर में बुधवार की कीमतें ही प्रभावी


सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दिए हैं। आज 9 मार्च को पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर रखा गया है। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी तेल के दाम स्थिर थे। बता दें कि आज लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी लोगों को पेट्रोल-डीजल (Petrol diesel rate today) की बढ़ती कीमतों से राहत है। इससे पहले बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। आज भी देशभर में बुधवार की कीमतें ही प्रभावी हैं। यह भी पढ़े : राशिफल : आज इन 5 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्यराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol price today) 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel price today) 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये लीटर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.12 रुपये और 99.83 रुपये लीटर है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये लीटर बिक रहा है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.93 रुपये लीटर और डीजल 105.34 रुपये लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 101.16 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 116.23 और 101.06 रुपये प्रति लीटर है।यह भी पढ़े :PBKS vs GT: राहुल तेवतिया की आंधी में उड़ा पंजाब किंग्स, कप्तान हार्दिक ने कहा- तेवतिया को मेरा सलाम हैबता दें 18 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये लीटर है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aEZ9oYH

कोई टिप्पणी नहीं