Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी!, यहां बिक रहा है सबसे सस्ता तेल

पेट्रोल-डीजल के नए रेट शुक्रवार को जारी हो गए हैं और आज आप पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जाएंगे तो थोड़ी सी राहत जरूर महसूस करेंगे। 22 मार्च से एक-दो दिन छोड़कर रोज महंगा होने वाले पेट्रोल-डीजल में आज लगातार दूसरे दिन शांति है। इससे पहले बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।यह भी पढ़े : Navratri Ashtami 2022: जानिए इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी कब है , शुभ मुहूर्त व कन्या पूजन का सही समय आज पेट्रोल-डीजल की तेजी पर ब्रेक लगा है और रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। बता दें 18 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर।यह भी पढ़े : नवरात्रि में मां कालरात्रि के इस मंत्र का करें जाप, हो जाएगा सभी दुष्टों का विनाश , पढ़े मां कालरात्रि की आरतीमेट्रो शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है,जबकि डीजल सबसे महंगा हैदराबाद में 105.49 रुपये लीटर है। यह भी पढ़े : नवरात्रि सातवां दिन: आज होगी मां कालरात्रि की पूजा, जानिए कैसा है मां कालरात्रि का स्वरूपमुंबई और ठाणे में पेट्रोल अब तक के उच्चतम स्तर परमुंबई और ठाणे में पेट्रोल अब तक के उच्चतम स्तर 120 रुपये को पार कर गया। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये, जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 104.77 रुपये हो गई है। वहीं, ठाणे में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.65 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 104.90 रुपये है। इससे पहले, 3 नवंबर, 2021 को पेट्रोल की कीमत 115.85 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत थी 106.62 रुपये प्रति लीटर।यह भी पढ़े : लव राशिफल 8 अप्रैल: आज इन 3 राशि वालों ही होगी अपने सच्चे प्यार से मुलाकात , खुशनुमा रहेगा दिनपेट्रोल और डीजल 10-10 रुपये बढ़ेपेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से 14वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। चुनाव बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/09rj1q8
कोई टिप्पणी नहीं