Monsoon 2022 : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इस साल समय पर आएगा मानसून, खूब होगी बारिश

इन दिनों देश में खासकर उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोग परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच मानसून को लेकर अच्छी खबर है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा और समय पर आएगा। IMD ने कहा कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा। देशभर में जून से लेकर सितंबर के महीने में मानसून 98 फीसदी तक सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें -/+ पांच फीसदी तक का बदलाव देखने को मिल सकता है।यह भी पढ़े : Hanuman Jayanti 2022: शनि-राहु-केतु के दोष दूर करने के लिए इस दिन राशि के अनुसार करें ये उपाययह बारिश 1971-2020 की अवधि के 87 सेमी की लंबी अवधि के औसत (LPA) का 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत होगी। इससे पहले, मौसम विभाग ने 1961-2010 की अवधि के दौरान 88 सेमी बारिश की भविष्यवाणी की थी। इस बार जून से सितंबर के दौरान 868.6 मिमी होगी जबकि पहले यह 880.6 मिमी थी। यानी माने तो बारिस इस बार सही समय पर होगी। यह भी पढ़े : अब एसी भी मिलेगा किराए पर, मेंटेनेंस से भी मिलेगा छुटकारा, जानिए कहां से और कैसे लाएमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल देशभर में अच्छी बारिश होगी। उत्तर भारत में सामान्य से बेहतर बारिश का अनुमान लगाया गया है। पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश के आसार हैं। IMD के अनुसार, मॉनसून के साथ-साथ बारिश पर ला नीना का असर भी दिखेगा।यह भी पढ़े : अगर बीजेपी काफिर है तो कांग्रेस मुनाफीक है: शर्मन अलीआपको बता दें कि हर साल IMD दो चरणों में मॉनसून की बारिश पर पूर्वानुमान जारी करता है। पहली भविष्यवाणी अप्रैल में होती है और दूसरी जून में। पहली स्टेज में मौसम विभाग की ओर से पूरे देश में मॉनसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान होने वाली बारिश का पूर्वानुमान पेश किया जाता है।इससे पहले मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymetweather) ने इस साल मॉनसून के सामान्य रहने के आसार जताए हैं। स्काईमेट के अनुमान के मुताबिक देश में मॉनसून की शुरुआत अच्छी रहने की उम्मीद है। जून में ही सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, देशभर में मॉनसून के जून से सितंबर के दौरान 98 फीसदी तक सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग इस महीने के अंत तक मॉनसून की भविष्यवाणी करेगी। किसानों के लिए यह अच्छी खबर मानी जा रही है, क्योंकि शुरुआती महीने में फसलों की बुवाई के लिहाज से अच्छी बारिश होगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SmgE92y
कोई टिप्पणी नहीं