अब आएगा मजा! चार भाषाओं में आ रहा भक्तिमय गीत जोगी रे जोगी

मुंबई। टाइम ऑडियो का भक्तिमय गीत जोगी रे जोगी चार भाषाओं में रिलीज होगा। टाइम ऑडियो ने फिल्म जगत के साथ साथ अब भोजपुरी संगीत जगत में भी कदम रख दिया है और इसकी शुरुआत उन्होंने एक भक्तिमय गीत जोगी रे जोगी से की है। जोगी रे जोगी पहला ऐसा भक्ति गीत है जो एक साथ चार भाषा मे रिलीज होगा। यह भी पढ़े : IPL 2022 के अपने डेब्यू मैच में ही इस खिलाड़ी ने कर दिया कमाल , राजस्थान को दिलाई रोमांचक जीत इस गीत की शूटिंग भव्य तरीके से आध्यात्मिक नगरी काशी के विभिन्न घाट एवं खूबसूरत लोकेशन पर की गई है। जोगी रे जोगी का निर्माण टाइम ऑडियो के बैनर तले प्रवीण शाह, सगुन बाघ, विरल शाह और जीत बाघ ने किया है। जोगी रे जोगी को आरआरआर और बाहुबली जैसी फिल्मों के कोरियोग्राफर शंकर निर्देशित ने किया है।यह भी पढ़े :लव राशिफल 11 अप्रैल: इन राशि वालों का अपने साथी के साथ रहेगा मनमुटाव , इन राशियों की नए लोगों से मुलाकात संभवइस गीत को हिंदी, भोजपुरी, मराठी और बंगला भाषा में फिल्माया गया है और यह दुनिया का पहला भक्ति गीत है जो एक साथ चार भाषाओं में शूट और रिलीज किया जा रहा है। इसके संगीतकार कुमारजीत सरकार है। हिंदी और बंगला में कुमारजीत सरकार ने इसे गाया है और वह बंगला भाषा के वीडियो में गीत पर परफॉर्म करते भी नजर आएंगे। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने कलाकार रजत बेदी हिंदी गाने में जोगी की भूमिका में दिख रहे हैं। मराठी में इसे अतुल काले ने गाया है। भोजपुरी में इसे प्यारे लाल कवि ने लिखा है। इसे बताशा चाचा मनोज टाइगर पर फिल्माया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Naqs4mS
कोई टिप्पणी नहीं