Russia-Ukraine War Update : युद्ध का आज 11वां दिन, यूक्रेन के कई बड़े शहरों में बड़ा नुकसान , जेलेंस्की बोले, माफ नहीं करूंगा

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 11वां दिन है। इस बीच यूक्रेन के कई बड़े शहरों में रूसी बमबारी से बड़ा नुकसान हुआ है। दो परमाणु ऊर्जा केंद्रों पर भी रूस ने कब्जा कर लिया है। इसके अलावा पोर्ट सिटी मारियुपोल और दक्षिणी यूक्रेन में दोनों देशों ने आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सीजफायर का फैसला किया था जो कि सफल नहीं हो पाया। यह भी पढ़े : लव राशिफल 7 मार्च: अपने किसी खास के साथ खुलकर बात करने और समय बिताने के लिए अच्छा दिनदोनों ही देश एक दूसरे पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं और इस वजह से लोगों को सुरक्षित निकलने में परेशानी हो रही है। जेलेंस्की ने नाटो से अपील की है कि यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए लेकिन यूरोपीय यूनियन का कहना है कि अगर ऐसा फैसला किया गया तो विश्व युद्ध छिड़ सकता है।यह भी पढ़े : Today Panchang 7 March: आज इस शुभ मुहूर्त में करें नए काम की शुरुआत, देखें शुभ पंचांगइजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को मास्को की अचानक यात्रा कर रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश की। साल भर से भी कम समय से इजराइल की कमान संभाल रहे बेनेट विश्व मंच पर बहुत हद तक परखे नहीं गये है। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच इजराइल को एक असहज स्थिति में डाल दिया है और कूटनीतिक कोशिशों की भूमिका निभाने की संभावना बना रहे हैं।पोलैंड ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने से इनकार कर दिया है। रूस ने पड़ोसी देशों को धमकी दी थी कि अगर वे विमान या अन्य हथियार देकर यूक्रेन की मदद करेंगे तो उन्हें भी युद्ध में शामिल माना जाएगा।यह भी पढ़े : राशिफल 7 मार्च: मेष राशि वालों का लाभ भाव बड़ा प्रचंड हो गया है , कन्या राशि वाले सावधान रहे , जानिए संपूर्ण राशिफल कई कंपनियों के ऐक्शन के बाद अब नेटफ्लिक्स ने भी रूस में अपनी सेवा बंद करने का फैसला किया है। वहीं रूस में ही युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/69hoa1k
कोई टिप्पणी नहीं