Breaking News

यूक्रेन के साथ जा खड़ी हुई रूस की लड़की, वायरल हो रही Nastya Tyman की कहानी


रूस इस समय यूक्रेन पर भीषण हमले कर रहा है जिसकी वजह से पूरी दुनिया में उसका विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के विरोध में अब रूस में भी स्वर उठने लगे हैं। ऐसे में अब रूस की एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है जो यूक्रेन के साथ जा खड़ी हुई। इस लड़की का नाम Nastya Tyman है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ है।यह भी पढ़ें : शाकाहारी और मांसाहारी दोनों की खास पसंद है गुंडरूक, स्वाद ऐसा है कि चखते ही दीवाने हो जाते हैं लोगएक रिपोर्ट के मुताबिक कहने को तो ये लड़की रूस की रहने वाली है लेकिन इस जंग में यूक्रेन का सपोर्ट कर रही है। रूस की सोशल मीडिया सेंसेशन Nastya Tyman यूक्रेन की सड़कों पर लावारिस पड़े रूसी आर्म्ड पर्सनल कैरियर यानी APC टैंक्स चलाने की ट्रेनिंग रूस की जनता को दे रही हैं। उन्होंने अपना एक साल पुराना वीडियो instagram पर पोस्ट किया और लिखा, अगर आपको कोई रूसी बख्तरबंद टैंक सड़क पर खड़ा मिलता है तो इससे कैसे चलाते हैं, मैं आपको बताती हूं।सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में Nastya Tyman टैंक के अंदर दाखिल होती है। फिर एक एक कर उसे चलाने के Steps बताती हैं। दरअसल Tyman खुद एक कार मैकेनिक हैं जिनकी तूती यूट्यूब पर बोलती है। ऐसे में तुमन को यूक्रेन की स्पोर्टर के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि भले ही वो रूस की नागरिक हों लेकिन उनका जन्म यूक्रेन में हुआ था।यह भी पढ़ें : सिक्किम में बिना तेल के बनाया जाता है लजीज फग्शापा मीट, पूरी दुनिया में मशहूर है ये होटलयूक्रेन पर रूस के हमले का सबसे ज्यादा विरोध राजधानी मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ है। जहां के सैकड़ों नागरिक यूक्रेन के साथ दिख रहे हैं। Tyman के वीडियो को भी युद्ध के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/es6FaPH

कोई टिप्पणी नहीं