क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जबरदस्त उछाल, टेरा लूना और बिटकॉइन में तेजी

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 5.37% के उछाल के साथ 1.82 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. आज लगभग सभी बड़ी करेंसीज़ में बढ़त दर्ज हुई है. सबसे ज्यादा उछाल टेरा लूना में आया है. उसके बाद बिटकॉइन और इथेरियम में भी 6 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है.यह भी पढ़े : भारत में आ रही है किआ की नई इलेक्ट्रिक कार Kia EV9, जानिए कब होगी लॉन्चCoinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से बिटकॉइन 6.75% उछलकर $41,351.84 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि इथेरियम का प्राइस पिछले 24 घंटों में 6.20% चढ़कर $2,708.70 पर पहुंच गया. बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व आज 42.9% है. इथेरियम का बाजार प्रभुत्व 17.8% हो गया है.यह भी पढ़े : Holashtak 2022: होलाष्टक कल से, होली से 8 दिन पहले शुभ कार्यों पर लग जाती है रोक, क्यों नहीं होते मांगलिक कार्यसबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइनपिछले 24 घंटों के भीतर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले तीन कॉइन में मेटावर्स ऑल बेस्ट आईसीओ, पीस डोज़ एक्स और प्रीसेलडाओ शामिल रहे. Metaverse ALL BEST ICO में 1223.37% का जबरदस्त उछाल आया तो Peace Doge X में 743.41% की वृद्धि आई. PresaleDAO में भी 477.44% का उछाल दर्ज किया गया है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ohA8IcJ
कोई टिप्पणी नहीं