Breaking News

अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम का बड़ा बयान , कहा - राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए


अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि किसी को रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए. उनके मुताबिक इसके बाद ही ये जंग थम सकता है. उन्होंने ये बातें फॉक्स न्यूज़ चैनल के एक लाइव कार्यक्रम में कही. दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ने ये भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतिन को जीनियस कहना एक बड़ी गलती थी. बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक हफ्ते से जंग चल रही है. पुतिन के इस कदम के बाद रूस पर अमेरिका सहित कई पश्चिम के देशों ने पाबंदियां लगी दी है.यह भी पढ़े :Ind vs SL 1st Test Match LIVE Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट आज , कहां और कैसे देखें मोहाली टेस्ट मैच लाइवलिंडसे ग्राहम ने कहा, ‘रूस में किसी के लिए इस आदमी को बाहर निकालने का एकमात्र तरीका है इसकी हत्या करना. अगर ऐसा किया तो फिर ये देश और दुनिया के लिए एक महान सेवा होगी. केवल रूस के लोग ही ये काम कर सकते हैं. कहना आसान है करना मुश्किल.’ बता दें कि बाइडन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी कुछ लोगों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है. नई पाबंदियों के तहत पुतिन के प्रेस सचिव दमित्री पेसकोव और रूस के बड़े उद्योगपति अलीशेर बुरहानोविच के साथयह भी पढ़े : Phulera Dooj 2022: फुलेरा दूज आज, भगवान श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन की थी होली खेलने की शुरुआत , जानिए शुभ मुहूर्त ही पुतिन के एक और करीबी पर निशाना साधा गया है. अमेरिका के विदेश विभाग ने यह घोषणा भी की कि वह 19 रूसी कारोबारियों और उनके परिजनों तथा संबंधियों पर वीजा पाबंदी लगा रहा है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MNWZK1Y

कोई टिप्पणी नहीं