कचरा डालने वाली थैली से बने स्टाइलिश कपड़ों को देखकर आंखे फटी की फटी रह जाएगी आपकी

कई लोग सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए कुछ भी अनाप शनाप करते हैं लेकिन इनसे नए-नए प्रयोग सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो में कचरा फेंकने वाले Garbage Bag से बने आउटफिट को पहनकर एक मॉडल फैशन शो में पहुंच गई और सारा लाइमलाइट अपनी तरफ कर लिया है। अभी गार्बेज बैग से बने आउटफिट को पहने हुए इस मॉडल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं। कि आखिर कार कैसे एक बेकार चीज से इतनी खूबसूरत चीज भी निकल सकती है।वीडियो में नजर आ रही मॉडल का नाम Ellie Marie Whitby बताया जा रहा है। एली ने खुद के साथ प्रयोग करते हुए गार्बेज बैग से बना आउटफिट पहना और फैशन शो में पहुंच गई। गार्बेज बैग में एली को लोग देखते ही रह गए। इस वीडियो को EllieMarieTV नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/O59t4Di
कोई टिप्पणी नहीं