Breaking News

लड़की को चाहिए था लंबी हाइट का Boyfriend, लड़के ने ऐसे सिखाया सबक


एक लड़की को अच्छी-खासी हाइट वाला बॉयफ्रेंड (Boyfriend) चाहिए था, लेकिन उसकी खुद की हाइट काफी कम थी। इस लड़की का कहना था कि उसे करीब 6 फीट या उससे ज्यादा ऊंचाई का बॉयफ्रेंड (Tall Boyfriend) चाहिए। वो इससे कम हाइट के लड़कों को देखती तक नहीं थी। लेकिन हाल ही में उसे एक लड़के से ऐसा जवाब मिला, जो सब सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।एक शख्स ने बताया है कि उसने किस तरह एक ऐसी लड़की को जवाब दिया, जो अपने से काफी लंबे शख्स को डेट करना चाहती थी, लेकिन उसकी खुद की हाइट काफी कम (Short Height Girl) थी।लड़के के मुताबिक एक लड़की से डेटिंग ऐप (Dating App) पर मिला। चैटिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही लड़की ने उससे पूछा कि उसकी लंबाई कितनी है? जैसे ही उसे पता चला कि लड़के की हाइट 6 फीट 3 इंच है, उसने खुशी ज़ाहिर की और कहा कि ये परफेक्ट हाइट है। लड़की की बातें सुनकर लड़के को अंदाज़ा हो गया कि वो सिर्फ गुड लुक्स को ही प्राथमिकता देती है।ऐसे में लड़के ने भी लड़की की हाइट जाननी चाही। लेकिन जब उसने लड़की से उसकी हाइट के बारे में पूछा तो पता चला उसकी लंबाई सिर्फ 5 फीट 1 इंच ही थी। इस पर लड़के ने जवाब देते हुए कहा कि हम दोनों की लंबाई में काफी ज्यादा फासला है और इतने फासले में हमारी जोड़ी परफेक्ट नहीं बन पाएगी।इस जवाब पर लड़की दंग रह गई और उसने पूछा कि क्या वो लंबाई के चलते उसे रिजेक्ट कर रहा है? इस पर लड़के ने लड़की को उसकी गलती का एहसास कराते हुए कहा- उसने भी ऐसा ही किया है! अपनी प्रोफाइल पर तक तुमने साफ लिखा है- 6 फीट के ही लड़के चाहिए। लड़के ने इस बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिस पर रेडिट यूजर रिएक्ट कर रहे हैं। अधिकांश यूजर लड़के का पक्ष ले रहे हैं और लड़की को सही जवाब देने के लिए उसकी तारीफ कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f1eI73

कोई टिप्पणी नहीं