अखिलेश यादव बोले - भगवान श्रीकृष्ण मेरे भी सपने आए, बोले समाजवादी सरकार बनने जा रही है

उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ लेंगे. अखिलेश ने कहा, भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna also comes in my dream) मेरे भी सपने में आते हैं और कल भी आए थे रोज आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है. हमारी पार्टी जहां से कहेगी वहां से हम चुनाव लड़ेंगे.अखिलेश यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief Minister Yogi Adityanath) पर तंज कसा. उन्होंने कहा, अगर बेटा परीक्षा में पास ना हो रहा है तो कई बार मां, बाप, चाचा भी जाते हैं नकल कराकर पास कराने, ऐसे भी बाबा मुख्यमंत्री फेल हो गए हैं. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने की बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह की मांग पर सपा अध्यक्ष ने कहा, जब बाबा मुख्यमंत्री चुनाव लडऩे जाएंगे, तब उस क्षेत्र के लोग पूछेंगे कि रोजगार क्यों नहीं मिला? किसान की आय दोगुनी कब होगी पूछेंगे, व्यापारी भी यही सवाल पूछेंगे.=अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लंबे-लंबे भाषणों में किसानों की बात नहीं होती. भाजपा की नजर वोट पर है तभी कृषि कानून वापस लिए. इसके साथ ही उन्होंने अपना ऐलान दोहराते हुए कहा कि किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को 25-25 लाख की मदद की जाएगी. सरकार बनने पर एक स्मारक भी बनवाया जाएगा.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Fbvrc
कोई टिप्पणी नहीं