Breaking News

मां के साथ कुत्ते के बच्चे की बर्फ में मस्ती, देखिए शानदार वीडियो


सोशल मीडिया (Viral On Social Media) पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन जितना प्यार डॉग्स के क्यूट वीडियोज़ को मिलता है, उतना किसी को नहीं मिलता. इस वक्त भी डॉग्स का कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी मां (Dogs Playing With Mother) के साथ खेलते हुए नज़र आ रहे हैं.बचपन में अपने माता-पिता के साथ हम लोगों ने भी खूब खेला होगा. ये वीडियो को देखकर यकीनन आपको वो बचपन वाले दिन याद आ जाएंगे. वीडियो में देख जा सकता है कि कुत्ते के बच्चे भी अपनी मां के साथ बर्फ में खूब खेल रहे हैं. लोगों को उनकी ये प्यारी अदा खूब पसंद आ रही है और वे इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.वायरल हो रहे वीडियो में कुछ छोटे-छोटे डॉग्स बर्फ में खूब मस्ती कर रहे हैं. आप देख सकते हैं कि एक बर्फीली जगह पर कुत्ते के कुछ बच्चे अपनी मां के साथ खूब खेल रहे हैं और उनकी मां भी बच्चों के रंग में कुछ ऐसे रंगी हुई है कि वो उन्हें खेल का लुत्फ उठाने में पूरी मदद कर रही है. आजकल सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है. डॉग्स को इंसानों के सबसे नज़दीकी दोस्त के तौर पर जाना जाता है, जिनकी हरकतें लोगों को हंसाती और गुदगुदाती रहती हैं.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eMd9te

कोई टिप्पणी नहीं