Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, देश में पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी


अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल (Crude oil prices) की कीमतों तेजी नजर आ रही है. एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतें 81 डॉलर प्रति बैरल (Price of crude oil has crossed $ 81 per barrel) के पार हो गई है. मंगलवार के कारोबार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.31 फीसदी बढ़कर 81.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम 0.43 फीसदी चढ़कर 78.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया. कच्चे तेल के भाव में उबाल के बीच देश में पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 11 जनवरी के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल (Prices of petrol and diesel) की कीमतें 69 दिनों से नहीं बदली हैं. सरकार ने पिछले साल दिवाली के समय पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती की थी. इसके बाद तेल की कीमतों में कमी आई थी. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये प्रति लीटर है जबकि एक लीटर डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर है. तमिलनाडु के राजधानी चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के भाव 101.40 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल की कीमत 91.43 रुपये है. वहीं, कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.79 रुपये प्रति लीटर हैं. तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं.पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन ऑयल द्वारा दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है. ओपेक के मुताबिक, वैश्विक कच्चे तेल की मांग पहली तिमाही में औसतन 99.13 और 2022 के लिए कुल 100.6 मिलियन बैरल होगी. यह कीमतों का समर्थन करना जारी रखेगा. अगले कुछ दिनों तक कच्चे तेल की कीमत में 80 डॉलर प्रति बैरल का सपोर्ट रहेगा

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34tXzk8

कोई टिप्पणी नहीं