Breaking News

74वें सेना दिवस के अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज-तिरंगा का अनावरण


नई दिल्ली। तिरंगे (Tricolor) को देखकर किसी भी भारतीय का जोश बढ़ जाना स्वाभाविक है। सेना दिवस के मौके पर विश्व के सबसे बड़े तिरंगा का अनावरण किया गया। सेना दिवस के अवसर पर शनिवार को खादी से बना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा (India-pakistan border) पर फहराया गया। बता दें कि इस तिरंगें को लेकर देशवासियों में काफी उत्साह है। यह तिरंगा लोंगेवाला में प्रदर्शित किया गया जो 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक युद्ध का मुख्य केंद्र था। लोंगेवाला पोस्ट पर 120 भारतीय जवानों पाकिस्तान की टैंक, तोप रेजीमेंट के छक्के छुड़ा दिए थे। लोंगेवाला भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक है।बता दें कि 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा तिरंगा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस विशेष तिरंगे का वजन 1400 किलोग्राम है। इस झंडे को तैयार करने में खादी के 70 कारीगरों को 49 दिन लगाया है। स्मारक राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण से खादी कारीगरों और श्रमिकों के लिए 3500 घंटे का अतिरिक्त काम मिला है। तिरंगे झंडे को बनाने में 4500 मीटर हाथ से काते और हाथ से बुने हुए खादी के सूती ध्वजपट का इस्तेमाल किया गया है, जो 33, 750 वर्ग फुट के कुल क्षेत्रफल का है। ध्वज में अशोक चक्र का व्यास 30 फीट है। बता दें कि 2 अक्टूबर 2021 को लेह में तिरंगे का अनावरण किया गया था। इसके बाद खादी द्वारा सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए बनाया गया यह 5वां ध्वज है। दूसरा तिरंगा 8 अक्टूबर 2021 को वायु सेना दिवस के अवसर पर हिंडन एयरबेस पर और 21 अक्टूबर 2021 को लाल किले पर प्रदर्शित किया गया। उसी दिन भारत में 100 करोड़ वैक्सीनेशन डोज का आंकड़ा पूरा किया गया था। 4 दिसंबर 2021 को नौसेना दिवस मनाने के लिए मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना डॉकयार्ड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rk5nwz

कोई टिप्पणी नहीं