Breaking News

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 हुआ स्थगित, नई तारीख की घोषणा जल्द


कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron variant of the corona ) के खतरे को देखते हुए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 को स्थगित (Grammy Awards 2022 postponed) कर दिया गया है. संगीत जगत में ग्रैमी अवॉर्ड को विश्व का सबसे (worlds most prestigious award in the music) प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है. 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी को आयोजित होने वाले थे. इवेंट से पहले लगातार बढ़ रहे मामलों के देखते हुए द रिकॉर्डिंग अकादमी ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 (Grammy Awards 2022) को स्थगित करने की घोषणा कर दी है. द रिकॉर्डिंग अकादमी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह का आयोजन करती है.31 जनवरी को होना था इवेंटद रिकॉर्डिंग अकादमी का मानना है कि 31 जनवरी को होने वाले इवेंट में कोरोना का कहर बढ़ सकता है. इसलिए फिलहाल के लिए इसे स्थगित कर, जल्द इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा. ग्रैमी के आधिकारिक ब्रोडकास्ट सीबीएस और द रिकॉर्डिंग अकादमी ने इस मामले को लेकर अपना संयुक्त बयान जारी किया है.संयुक्त बयान में कहा गया है कि शहर और राज्य के अधिकारियों, स्वास्थ्य और सुरक्षा विशेषज्ञों, कलाकार समुदाय और हमारे कई सहयोगियों के साथ विचार और विमर्श के बाद, रिकॉर्डिंग अकादमी और सीबीएस ने 64वें ग्रैमी अवॉर्ड शो को स्थगित कर दिया है. हमारी म्यूजिक कम्यूनिटी के लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा, लाइव ऑडियंस और हमारे शो का निर्माण करने के लिए अथक परिश्रम करने वाले सैकड़ों लोग हमारी प्राथमिकता सबसे पहले हैं. हम संगीत की सबसे बड़ी रात का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं. इस जश्न की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n3pKwG

कोई टिप्पणी नहीं