Breaking News

इंतजार हुआ खत्म, नए साल से पहले शुरू होगी Ola E-Scooter की डिलीवरी


ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ( Ola electric scooter) की डिलीवरी को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। 15 दिसंबर से इस स्कूटर की डिलीवर शुरू हो जाएगी। Ola Electric CEO Bhavish Aggarwal ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने पहले 25 अक्टूबर से और बाद में 25 नवंबर से इसकी डिलेवरी शुरू करने की बात कही थी। भाविश अग्रवाल ने ट्वीट करके बताया,’नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 15 दिसंबर 2021 से ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएंगे। ’अगस्त में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्चिंग के बाद से काफी डिमांड में है। इस स्कूटर की रिकॉर्ड प्री-बुकिंग हुई है। आप महज 499 रुपये जमा करके इन स्कूटर की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। आप इस स्कूटर को महज 2,999 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको ओला इलेक्ट्रिक की ऑफिशियल वेबसाइट https://ift.tt/3Iv2HEn पर विजिट करना होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर OLA S1 Pro और OLA S1 लॉन्च किए थे। ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 और ओला एस1 प्रो नाम से दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। इन स्कूटर की कीमत 85 हजार से लेकर 1.10 लाख रुपये तक है। महाराष्ट्र में ओला एस1 की कीमत 94,999 रुपये, राजस्थान में 89,968 रुपये और गुजरात में 79,999 रुपये रखी गई है। अगर ओला एस1 प्रो की बात करें तो महाराष्ट्र में इसकी कीमत 1,24,999 रुपये, गुजरात में 1,09,999 और राजस्थान में 1,19,138 रुपये रखी गई है। ओला इलेक्ट्रिक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला S1 और ओला S1 Pro मेंको नए बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है। ओला एस1 में 2.98 किलोवाट बैटरी पैक लगाया गया है जबकि ओला एस1 प्रो स्कूटर में 3.97 किलोवाट बैटरी पैक दिया हुआ है। ओला S1 को एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। ओला S1 प्रो को एक चार्ज में 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Iv2Ibp

कोई टिप्पणी नहीं