आर्यन खान मामले में नहीं मिले जबरन वसूली के सबूत, जानिए अब आगे क्या होगा

मुंबई. पिछले दिनों काफी चर्चित रहे आर्यन खान ड्रग-क्रूज़ मामले (Cruise Drugs Case) में जबरन वसूली के सबूत नहीं मिले हैं. इस मामले में बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान (shah rukh khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को गिरफ्तार किया गया था. समाचार एजेंसी ने मुंबई पुलिस (Mumbai police) के हवाले से कहा है कि अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है. मुंबई पुलिस ने जांच के लिए एसईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया था और करीब 20 लोगों से पूछताछ की थी.क्रूज पर ड्रग्स मामले में कथित जबरन वसूली मामले की जांच अगले आदेश तक रोक दी गई है. दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि उसने शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की मांग के बारे में फोन पर बातचीत सुनी थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली के मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने केपी गोसावी, सैम डिसूजा से राशि के संबंध में मुलाकात की थी. हालांकि जांच आगे नहीं बढ़ पाई है.मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टीम कुछ दस्तावेजों की प्रतीक्षा कर रही है और अभी तक कोई जांच रिपोर्ट जमा नहीं की गई है. इधर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी जबरन वसूली के आरोपों की जांच के लिए एक टीम गठित की है.इस बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई क्षेत्र के प्रमुख के रूप में समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा. उन्होंने अपने कार्यकाल के विस्तार की मांग नहीं की है. ड्रग्स का मामला एनसीबी एसआईटी को स्थानांतरित कर दिया गया है और आर्यन खान को मामले के सिलसिले में हर शुक्रवार को एनसीबी मुंबई कार्यालय में अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज करने से मुक्त कर दिया गया है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EkqNOA
कोई टिप्पणी नहीं