बॉलीवुड की इस हसीना ने उठाया इतना किलो वजन, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड सेलेब्स भी अब न सिर्फ फिटनेस को काफी महत्व देते हैं, बल्कि फैन्स को इंस्पायर भी करते हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सचिन जोशी की पत्नी उर्वशी शर्मा इन दिनों जिम में घंटों-घंटो तक पसीना बहा रही हैं। कोरोना काल में उर्वशी भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उर्वशी अपनी फैमिली लाइफ से टाइम निकालकर जिम में जाकर खूब पसीना बहाती हैं। ऐसे में उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उम्र को मात देने वालीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के भी पसीने छूट सकते हैं। उर्वशी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उर्वशी अपने फिटनेस के पोस्ट डालकर फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्वशी की एक पोस्ट तहलका मचा रहा है, जहां पर वो 80 किलो वजन उठाकर स्क्वॉट्स करतीं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर एक ओर जहां सभी हैरान हो जाएंगे तो वहीं दूसरी ओर इससे इंस्पायर भी होंगे।देखें वीडियो—
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Fc5IHm
कोई टिप्पणी नहीं