Breaking News

कन्यादान के समय दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात, जानिए वजह


अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में कन्यादान के समय एक दुल्हे के एक अंग को देख कर दुल्हन की चीख निकल गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मामला थाना पहुंचा, फिर भी बात नहीं बनीं तो दुल्हे को बारात लेकर वापस जाना पड़ा।अलीगढ़ जिले के छर्रा थाना इलाके के गांव सिरौली में एक शादी हो रही थी। शादी में बारातियों को बेहतर स्वागत भी हुआ। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई। उसके बाद मंडप में शादी की बाकी रस्मों के लिए वे पहुंचे। मंडप में मांग भराई भी हो गई, लेकिन जब कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने के लिए दूल्हे ने अपना हाथ बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई। दुल्हन ने उसी समय शादी की रस्मों को पूरी करने से मना कर दिया, क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की तीन अंगुलिया कटी हुईं थीं।बिचौलियों को बनाया बंधकदुल्हन का कहना है कि दूल्हे के हाथों की अंगुलियां कटी है और उसने यह जानकारी छिपा सभी को धोखे में रखा। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि दुल्हन पक्ष को इसकी जानकारी नहीं थी, इसलिए बिचौलियों को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक नोंकझोंक हुई, एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा, लेकिन कोई भी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।बिना दुल्हन बारात लेकर वापस लौटा दुल्हादूल्हा पक्ष का कहना था कि अंगुलियों के बारे में दुल्हन पक्ष को बता दिया गया था। शादी का कार्यक्रम लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन दुल्हन ने विदाई से इनकार कर दिया। हंगामे की सूचना पुलिस तक भी पहुंची। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समझौता हुआ और फिर दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौटना पड़ा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3J7Z7jQ

कोई टिप्पणी नहीं